
x
बिजनौर (आईएएनएस)| यूपी के बिजनौर जिले के धामपुर थाना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों पर चेन लूट समेत आधा दर्जन आपराधिक मामले अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 2 तमंचा 315 बोर, 2 खोखा कारतूस व 2 जिंदा कारतूस, 56 हजार रुपए, घटना मे इस्तेमाल काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। बिजनौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी धरम सिंह मार्चल ने बताया कि रविवार देर शाम करीब 6 बजे थाना धामपुर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर राजपूताना फार्म हाउस के पास चेंकिग कर रही थी। इस दौरान एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार 2 बदमाशों को रुकने का इशारा किया, तो पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में राहुल बावरिया और विकास कश्यप घायल हो गए। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने से पुलिस दो जवान रोहित कुमार और विजय कुमार भी घायल हो गए। सभी जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
एसपी ने कहा कि दोनो आरोपी बावरिया गैंग के सदस्य है और थाना झिंझाना जिला शामली के रहने वाले हैं।
बदमाश पहले भी चोरी, लूट और डकैती जैसे मामलों में जेल जा चुके हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





