भारत
2 बहनों से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने के बाद 5 गिरफ्तार
jantaserishta.com
8 Aug 2023 1:10 PM IST

x
7 लोगों ने अपनी हवस का शिकार बना लिया।
रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बकरी चराने गई दो नाबालिग चचेरी बहनों को सात लोगों ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना पुरानी है मगर वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, दो अब भी फरार हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो चचेरी बहनें, जो हनुमाना थाना क्षेत्र के निवासी हैं, वह लगभग 25 दिन पहले जंगल में बकरियां चराने गई थी। तभी गांव के सात लोगों ने उन्हें अपनी हवस का शिकार बना लिया। पहले दोनों बहनों से छेड़छाड़ की और उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया। इस घटनाक्रम का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। इसके साथ दोनों नाबालिग बहनों को धमकाया, जिसके चलते पीड़ित बालिकाओं ने आपबीती किसी को नहीं बताई।
इस दुष्कर्म की घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने दोनों चचेरी बहनों को तलाशा और उनसे पूछताछ की, तो उन्होंने अपने साथ होने की घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अन्य धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने संवाददाताओं को बताया कि हनुमाना थाना क्षेत्र की दो नाबालिग चचेरी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस मामले में सात आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। इनमें से पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है, वहीं दो अन्य की तलाश जारी है। जो वीडियो वायरल हुआ था उसके आधार पर पुलिस ने पीड़ित नाबालिग बालिकाओं और आरोपियों की तलाश शुरू की थी और उसी के चलते यह कार्यवाही हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





