भारत

सलमान उर्फ सल्लू समेत 2 लुटेरे पकड़ाए

jantaserishta.com
24 May 2023 8:32 AM IST
सलमान उर्फ सल्लू समेत 2 लुटेरे पकड़ाए
x
सूचना के आधार पर सर्तकता के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग की जा रही थी।
नोएडा (आईएएनएस)| थाना सेक्टर 39 पुलिस को बीट पुलिसिंग/लोकल इंटेलिजेन्स के द्वारा विगत कई दिनों से गोपनीय सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुछ लुटेरों द्वारा मोटर साइकिल पर सवार होकर मोबाइल फोन लूट की घटना की जा रही है। सूचना के आधार पर सर्तकता के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। अभियुक्तों को चैकिंग के दौरान शशि चौक दादरी रोड से थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस द्वारा लूटे गये मोबाईल फोन/अवैध शस्त्र के साथ 1. सलमान उर्फ सल्लू 2.साहिल को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 22 मोबाइल फोन भिन्न-भिन्न कम्पनी के, एक अवैध तमंचा .315 बोर, 03 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 मोटर साईकिल घटना में प्रयुक्त बरामद करते हुये गिरफ्तारी की गयी है। अभियुक्तो द्वारा बरामदा मो0सा0 पर सवार होकर सुनसान जगहो से आने जाने वाले राहगीरो को तमंचा दिखाकर मोबाइल लूटने की घटना की जाती थी। पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी और यह दिल्ली एनसीआर में कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story