भारत

2 रियल एस्टेट कारोबारियों की गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
1 March 2022 8:39 PM IST
2 रियल एस्टेट कारोबारियों की गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
पढ़े पूरी खबर

हैदराबाद में में अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार को दो रियल एस्टेट कारोबारियों की गोली मारकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों व्यापार में साझेदारी से काम करते थे. गोली लगने से एक कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

एजेंसी के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों कारोबारी कारोबार के सिलसिले में बातचीत के लिए निकले थे. इसी दौरान किसी ने उन्हें गोली मार दी गई. गोली लगने के बाद घटना में जहां एक कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे कारोबारी ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है. लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
उन्होंने कहा कि हत्या किस वजह से की गई, और किन लोगों ने की, इसकी जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि एक व्यवसायी कथित तौर पर हत्या के मामले में आरोपी था, जबकि दूसरा संपत्ति से जुड़े मामले में विवाद का सामना कर रहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story