भारत

राहुल गांधी को आवंटित किए गए 2 कर्मचारियों को वापस लिया, सरकार का फैसला

jantaserishta.com
6 Jun 2023 5:13 PM IST
राहुल गांधी को आवंटित किए गए 2 कर्मचारियों को वापस लिया, सरकार का फैसला
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: केरल सरकार ने पूर्व वायनाड सांसद राहुल गांधी को राज्य द्वारा आवंटित किए गए दो निजी कर्मचारियों को वापस ले लिया। सामान्य प्रशासन के संयुक्त सचिव द्वारा जारी आदेश में निजी सहायक रतीश कुमार के आर और चालक मोहम्मद रफी को उनके कार्यों से मुक्त किया जाता है। रतीश कुमार और मोहम्मद रफी को उनके पहचान पत्र वापस करने के लिए कहा गया है।
जेपी नड्डा ने राहुल गांधी से पूछा-क्या भगवान राम व बजरंग बली का विरोध करना मोहब्बत है?
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर राहुल गांधी के नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने वाले बयान की कड़ी आलोचना करते हुए राहुल गांधी से यह सवाल पूछा है कि क्या भगवान राम और बजरंगबली का विरोध करना, मोहब्बत है ? नड्डा ने मंगलवार को राहुल गांधी, सोनिया गांधी , कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह और सुबोधकांत सहाय के बयान वाले वीडियो को शेयर करते हुए सवाल पूछा कि, भगवान राम और बजरंग बली का विरोध करना, उनकी मोहब्बत है ? समाज को तोड़ना, दंगे भड़काना ये है आपकी मोहब्बत ?, मुसलमान, दलितों के नाम पर झूठ बोलकर भारत को विदेशों में बदनाम करना, ये है आपकी देश के लिए मोहब्बत ? देश के दो बार निर्वाचित प्रधानमंत्री को गालियां बकना, ये है आपकी मोहब्बत ? सेना का जज्बा तोड़ना, देश को कमजोर करना, क्या ये है आपकी मोहब्बत ? भगवान राम, बजरंग बली का विरोध, ये है आपकी मोहब्बत ? आतंकवादियों का समर्थन और उनका बचाव, ये है आपकी मोहब्बत की दुकान ?
नड्डा ने राहुल गांधी पर मोहब्बत की दुकान की बजाय नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल खोलने का आरोप लगाते यह भी दावा किया कि मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने एक भी दंगा नहीं होने दिया, एक भी आतंकी हमला नहीं होने दिया । भारत को ऐतिहासिक विकास की गति दी और यह राहुल गांधी को नफरत लगता है। वीडियो में मोदी की शख्शियत को महान बताने के साथ ही राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा गया है कि मोहब्बत की कोई दुकान नहीं होती ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story