
x
सांकेतिक तस्वीर
फैली सनसनी.
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से हैरान कर देने वाली एक खबर सामने आई है. यहां शादी समारोह के दौरान तंदूरी रोटी को पहले लेने के विवाद में दो युवकों की जान चली गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह सनसनीखेज घटना जामो थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में हुई, जहां एक आम सी बात ने हिंसक रूप ले लिया और परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं.
दरअसल, घटना शनिवार शाम की है जब बलभद्रपुर गांव निवासी रामजियावन वर्मा की बेटी की शादी थी. बारात शांतिपूर्ण ढंग से आई और रस्में निभाई जा रही थीं. लेकिन जैसे ही खाने का वक्त आया और तंदूरी रोटी परोसी जाने लगी. इस दौरान 18 वर्षीय रवि कुमार उर्फ कल्लू और 17 वर्षीय आशीष कुमार के बीच पहले रोटी लेने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों युवक लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर टूट पड़े.
हिंसक झगड़े में आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रवि को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा था. मगर, रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया. इस दुहाई देने वाले हादसे की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया. शादी का घर पल भर में शोक स्थल बन गया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
गौरीगंज सर्किल के सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि शादी की बारात चढ़ने के दौरान दो युवकों में मारपीट हो गई थी, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी. मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





