
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
ई-चालान की साईट को हैक करके उसमें भरे गए रुपयों को कम करने का काम कर रहे थे.
मुरादाबाद: मुरादाबाद की क्राइम ब्रॉन्च टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है. उन्होंने एक ऐसे हाईटैक गैंग के दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस द्वारा किये गए ई-चालान की साईट को हैक करके उसमें भरे गए रुपयों को कम करने का काम कर रहे थे. लोग इनके पास अपना चालान भरवाने आते थे और उनको ये लालच देकर ई-चालान पोर्टल को हैक करके चालान का मूल्य कम कर देते थे.
पुलिस ने इन लोगों से बड़ी मात्रा में नकली मोहर और अन्य सामान भी बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, ये गैंग अब तक 15 लाख रुपये की हैकिंग करके राजस्व को नुकसान पहुंचा चुका है. हालांकि पुलिस का मानना है कि इस राजस्व नुकसान का आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता है. गैंग के तीन सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाशी में छापेमारी जारी है.
यूपी के बड़े शहरों में वाहनों का अब ई-चालान किया जा रहा है. ई-चालान सरकारी साइट पर अपलोड हो जाती है, लेकिन जैसे टेक्नोलॉजी के फायदे हैं, वैसे ही उसके नुकसान भी देखने को मिल रहे हैं.
कुछ साईबर ठग इन ई-चालान साईट को ही हैक कर ले रहे हैं. ऐसा ही मामला मुरादाबाद में सामने आया, जहां लोगों के चालान भरने के बहाने उनको ये लोग लालच देते थे कि वह उनका चालान कम करा देंगे और वह पोर्टल हैक करके ऐसा कर भी देते थे.
इसकी सूचना पुलिस को मिली और 2 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया. बाकी अभी 3 आरोपी और वांछित है और जो राजस्व नुकसान का आंकड़ा इनके द्वारा बताया जा रहा है, वह ज्यादा हो सकता है. एसएसपी हेमन्त कुठियाल का कहना है कि इस गैंग से मुरादाबाद के भी कुछ लोग और जुड़े हुए हैं, बाकी आरोपियों को ट्रेस कर रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





