भारत
गैंगवार में गई 2 लोगों की जान, भाई नहीं बोला तो चली गोलियां
jantaserishta.com
10 Oct 2023 9:12 AM IST

x
चाकू भी चला.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां नॉर्थ दिल्ली के अशोक विहार में मामूली सी बात पर हुए झगड़े के बाद दो लोगों की हत्या कर दी गई. जबकि, एक शख्स बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात को भलस्वा डेरी इलाके के रहने वाले रघु, जाकिर और भूरा, अशोक नगर में किसी डब्लू नामक शख्स से मिलने आए थे. इलाके में वे लोग डब्लू को खोज रहे थे. लेकिन वो उन्हें मिल नहीं रहा था. तभी उन्होंने एक शख्स से पूछा कि डब्लू कहां रहता है? तो उस शख्स ने जवाब दिया कि 'डब्लू नहीं, डब्लू भाई बोलो'.
बस इसी बात को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई. थोड़ी देर बाद डब्लू भी वहां आ गया. दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज होने लगी. इसी बीच रघु ने डब्लू को गोली मार दी. फिर डब्लू के साथियों ने रघु को गोली मार दी. रघु की मौके पर मौत हो गई. गैंगवार के बीच रघु के दो साथी मौके से भाग खड़े हुए.
लेकिन थोड़ी दूर जाकर रघु का एक साथी भूरा पकड़ा गया और डब्लू के साथियों ने उसे चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी. जबकि, रघु का एक साथी जाकिर जोकि मौके से भाग निकला था उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल डब्लू अस्पताल में भर्ती है जहां पर उसका इलाज जारी है. पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है. मामले में जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





