भारत

मछली व्यवसायी सहित 2 लोगों की हत्या, गोलियों से भूना

jantaserishta.com
15 Sept 2023 2:57 PM IST
मछली व्यवसायी सहित 2 लोगों की हत्या, गोलियों से भूना
x
विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साधता रहा है।
हाजीपुर: बिहार में विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साधता रहा है। इस बीच प्रदेश में अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पटना में गुरुवार की रात तीन लोगों की हत्या की घटना के बाद वैशाली जिले में अलग-अलग इलाकों में अपराधियों ने दो लोगों की हत्या कर दी।
वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह एक मछली व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी तो महनार में अपराधियों ने सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से वार कर जान ले ली। पुलिस के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के महिला कॉलेज के पास मछली व्यवसाई सुनील सहनी अपनी दुकान पर थे, कि अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। बताया जाता है कि पांच गोली लगने से सहनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांधी चौक जाम कर दिया। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद लोग सड़क से हटे। एसडीपीओ ओमप्रकाश ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर अपराधियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। इधर, महनार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, हसनपुर पंचायत के बघनोचा निवासी विश्वनाथ राय अपने घर में सोए थे, कि अपराधियों ने धारदार हथियार से उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि मृतक हाट के मालिक थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story