भारत

पंजाब के 2 लोग दिल्ली में 6 अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

jantaserishta.com
4 July 2023 9:12 PM IST
पंजाब के 2 लोग दिल्ली में 6 अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि पंजाब के रहने वाले दो लोगों को छह पिस्तौल और पांच अतिरिक्त मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने यह पिस्तौल मध्य प्रदेश के खरगोन से खरीदी थीं। खरगोन अवैध हथियार बनाने के लिए जाना जाता है।

आरोपियों की पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के रहने वाले 34 वर्षीय हरप्रीत सिंह और 25 वर्षीय सनी के रूप में हुई। अधिकारी ने कहा कि दोनों को पुलिस ने दो जुलाई को बाहरी दिल्ली इलाके के मुबारका चौक पर लगे एक पिकेट से पकड़ा था।

बाहरी उत्तर के पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने कहा कि आरोपियों के पास जो बैग था उसमें छह पिस्तौल और पांच अतिरिक्त मैगजीन थीं। समयपुर बादली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ पर आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने ये हथियार लुधियाना निवासी जतिन उर्फ बॉक्सर के निर्देश पर खरगोन जिले के बिलाली गांव से एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदे थे। डीसीपी ने कहा कि वे लुधियाना में जतिन को हथियार देने वाले थे, हालांकि, उन्हें दिल्ली में पुलिस ने पकड़ लिया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और गिरफ्तार अभियुक्तों के इतिहास खंगाला जा रहा है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story