
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है तो वहीं अब पुलिस अधिकारी पर भी गाज गिरी है.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुए बम विस्फोट के मामले में अब ममता बनर्जी सरकार ने सख्त एक्शन लिया है. जहां एक तरफ पुलिस अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है तो वहीं अब पुलिस अधिकारी पर भी गाज गिरी है. सरकार ने सख्त रवैया अख्तियार करते हुए एसपी का ट्रांसफर कर दिया है. दरअसल, नागेंद्र त्रिपाठी को एसपी बीरभूम से हटाकर ओएसडी, पश्चिम बंगाल पुलिस निदेशालय बनाया गया है. वहीं अब जिले की कमान भास्कर मुखर्जी को सौंपी गई है, जो अभी तक सुंदरबन जिले में बतौर एसपी तैनात थे.
बता दें कि जिले के मारग्राम थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बम धमाका हुआ. जिसमें कई लोग घायल हो गए थे, जिनमें से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वाले दोनों युवक टीएमसी कार्यकर्ता बताए गए हैं. घटना के बाद पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की और अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.
मरने वालों में टीएमसी पंचायत प्रधान का भाई लाल्टू शेख और एक न्यूटन शेख नाम का युवक शामिल है. दोनों ही टीएमसी कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि लाल्टू और न्यूटन को टारगेट करते हुए बम विस्फोट किया गया था. इसे सुनियोजित हमला माना जा रहा है. पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर और जानकारी जुटाने में लगी है. वहीं वाम दलों ने दावा किया है कि यह तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी कलह का नतीजा है. वाम नेता मोहम्मद सलीम ने कहा है, 'जो लोग तृणमूल छोड़ रहे हैं उन्हें उनकी ही पार्टी के लोग मार रहे हैं. तृणमूल के लोग ही तृणमूल की हत्या कर रहे हैं और ममता बनर्जी तथ्यों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही हैं.'
Tagsबीरभूमबीरभूम न्यूज़बीरभूम पुलिसबीरभूम बम धमाकाबम धमाकाbirbhumbirbhum newsbirbhum policebirbhum bomb blastbomb blast
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





