भारत

2 लोगों ने तोड़ा दम, चोरी करने के दौरान दम घुटा

jantaserishta.com
14 Sept 2023 8:49 AM IST
2 लोगों ने तोड़ा दम, चोरी करने के दौरान दम घुटा
x
पुलिस ने दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है.
नई दिल्ली: दिल्ली में केबल चोरी करने के इरादे से एक मैनहोल में उतरे दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. इनमें से एक शख्स की पहचान तो हो गई है, लेकिन दूसरे के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस ने दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है.
पुलिस के मुताबिक उन्हें बुधवार को सूचना मिली थी कि मथुरा रोड पर सूर्या होटल रेड लाइट के पास एक मैनहोल में एक शख्स बेहोश पड़ा है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जब जांच की तो पता चला कि मैनहोल में दो लोग हैं, जिनकी मौत हो चुकी है. हालांकि, पुलिस को उनके शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले.
मृत लोगों में से एक की पहचान जामिया नगर के बटला हाउस निवासी सलीम के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि सलीम का आपराधिक इतिहास था और उस पर 12 से ज्यादा मामले दर्ज थे. दूसरे शव की पहचान अब तक नहीं की जा सकी है. पुलिस के मुताबिक दोनों बुधवार को मथुरा रोड पर सूर्या होटल रेड लाइट के पास केबल चुराने के इरादे से मैनहोल में उतरे थे. उनकी मौत की वजह अब तक जहरीली गैस के चलते दम घुटना ही मानी जा रही है.
मैनहोल में घुसने के कारण मौत होने का मामला दिल्ली के रोहिणी में मार्च 2022 में भी सामने आया था. यहां सीवर लाइन में चार लोग फंस गए थे. इनमें से एक का शव बरामद किया गया था. इन लोगों को बचाने के लिए मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची थीं. दमकल की गाड़ियों को चारों के शरीर पर कोई एक्टिविटी नहीं दिखी थी, हालांकि चारों को बाहर निकालने के बाद एक शख्स की ही मौत हुई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story