भारत

2 लोगों की मौत, ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते समय फटा, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
30 Dec 2022 1:45 PM IST
2 लोगों की मौत, ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते समय फटा, मचा हड़कंप
x

 न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाका हो गया जिसमें दो लोगों की जान चली गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि मारे गए दोनों व्यक्ति के चिथड़े उड़ गए.
रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा गाड़ी से ऑक्सीजन सिलेंडर को नीचे उतारते वक्त हुआ. धमाके में बगल से गुजर रहे ट्रैक्टर चालक और सिलेंडर उतारने वाले व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.
इतना ही नहीं धमाके की वजह से अस्पताल के आसपास के घरों के शीशे भी चटक गए. घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर में दयाल अस्पताल में हुई है.
धमाका इतने जोर से हुआ कि दो किलोमीटर दूर तक उसकी आवाज सुनी गई. घटना शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 12 पर हुई. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रक से ऑक्सीजन सिलेंडर उतार रहे व्यक्ति को ट्रैक्टर से धक्का लगने के बाद यह हादसा हुआ.
धमाके में दोनों व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और उनके मांस के लोथड़े 100 माीटर दूर तक बिखरे हुए थे. यह दृश्य जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई.
धमाके की सूचना पर इलाके के सीओ अनिरूद्ध सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए. मारे गए दोनों लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story