
x
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पिछले 24 घंटों में दो कोविड संक्रमित मरीजों की मौत हो गई, जबकि 261 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 23,692 है। वहीं 471 मरीज महामारी से ठीक हुए।
वर्तमान में, राज्य के 75 जिलों में से 72 में 1,889 सक्रिय कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है।
गुरुवार को, राज्य की राजधानी लखनऊ ने 46 नए कोविड मरीजों की सूचना दी, जबकि 71 अन्य लोग इस बीमारी से उबरे। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 388 हो गई।
हालांकि, उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू हो, इसके लिए कोई प्रयास नहीं किए गए हैं।
लोगों को अभी भी सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूमते देखा जा सकता है और एंट्री प्वाइंट्स पर सैनिटाइजर की कोई व्यवस्था नहीं हैं।
Tagsउत्तर प्रदेशबलियाकोविड संक्रमित मरीजकोरोना वायरसUttar PradeshBalliaCovid infected patientCorona virus
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





