भारत

Blue Sapphire Mall: मॉल में 2 लोगों की मौत, लाश देख डर गए लोग

jantaserishta.com
3 March 2024 2:12 PM IST
Blue Sapphire Mall: मॉल में 2 लोगों की मौत, लाश देख डर गए लोग
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित ब्लू सफायर मॉल की छत से ग्रिल गिरने से हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक इस दौरान 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है.जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. एडिशनल डीसीपी हृदेश कथारिया ने कहा कि थाना बिसरख इलाके में स्थित अस्पताल से थाने पर सूचना मिली कि ब्लू सफायर मॉल पर छत से लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है.
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि कि मरने वालों में गाजियाबाद के विजयनगर में रहने वाले राजेंद्र भाटी के पुत्र हरेंद्र भाटी और छोटे खान के पुत्र शकील शामिल हैं. शवो का पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. मौके पर उच्चाधिकारीगण और पुलिस बल मौजूद हैं, अन्य जरूरी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story