भारत
2 लोगों की मौत, बम बनाने के दौरान विस्फोट हुआ, इलाके में हड़कंप
jantaserishta.com
3 Dec 2022 8:48 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
2 लोग घायल हो गए हैं.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में बम बनाने के दौरान विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक इस ब्लास्ट में जान गंवाने वाले तृणमूल वर्कर बताए जा रहे हैं.
बम ब्लास्ट की घटना पूर्वी मिदनापुर के भगवानगोला के भूपतिनागर की है. बम ब्लास्ट में जिन 2 लोगों की मौत हुई है, उसमें से एक की पहचान स्थानीय तृणमूल बूथ सभापति राजकुमार मन्ना के तौर पर हुई है.
वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने आरोप लगाया है कि बम बनाने के दौरान विस्फोट हुआ है. हालांकि पुलिस और स्थानीय टीएमसी नेता इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए हैं. उधर, आज ही पूर्व मिदनापुर के कांथी में सुवेंदु अधिकारी के घर के बेहद क़रीब अभिषेक बनर्जी की जनसभा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





