
x
बेंगलुरु (आईएएनएस)| बेंगलुरु में एक निमार्णाधीन मेट्रो का खंभा दोपहिया वाहन पर गिर जाने से एक महिला और उसके तीन साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि उसका पति और एक अन्य बेटा घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब स्कूटी पर सवार परिवार मंगलवार को एचबीआर लेआउट के पास मेट्रो निर्माण स्थल से गुजर रहा था।
मृतकों की पहचान 25 वर्षीय तेजस्विनी और ढाई साल के बेटे विहान के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, सिविल इंजीनियर लोहित कुमार अपनी पत्नी तेजस्विनी को काम पर और बेटों को चाइल्ड केयर सेंटर छोड़ने जा रहा था।
हादसे में लोहित कुमार और एक अन्य बेटा बाल-बाल बचे। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
तेजस्विनी और विहान के सिर में काफी चोटें आईं और ज्यादा खून बह जाने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। तेजस्विनी धारवाड़ की रहने वाली थीं।
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) द्वारा निर्माण कार्य के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करेंगे। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





