भारत

अवैध उत्खनन में चाल धंसने से 2 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
8 Feb 2022 9:05 PM IST
अवैध उत्खनन में चाल धंसने से 2 लोगों की मौत, मचा हड़कंप
x
पढ़े पूरी खबर

झारखंड में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। बीसीसीएल की लोहापट्टी कोलियरी की बंद पड़ी चार नंबर इंक्लाइन के समीप अवैध उत्खनन स्थल पर मंगलवार की सुबह दस बजे अचानक चाल धंसने से दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक किशोरी भी शामिल है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल की जेसीबी मशीन से मलबा हटाना शुरू किया। थोड़ा मलबा हटाने के बाद एक-एक कर दोनों घायलों को मिट्टी हटाकर निकाला गया। इसके बाद परिजन दोनों को इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इधर, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान जामडीहा निवासी प्रयाग महतो के पुत्र बिनोद महतो उर्फ बारूद 27 वर्ष तथा दूसरे की पहचान जामडीहा निवासी स्वर्गीय नागेश्वर लाला की पुत्री रोशनी कुमारी 13 वर्ष के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग पहुंचे तथा घटना की सूचना महुदा पुलिस को दी। घटना की सूचना पर महुदा थाने के सअनि निर्मल कुमार मुर्मू दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।
घायलों को मिट्टी से निकालने के बाद पुलिस ने अवैध उत्खनन स्थल के मुहाने को बंद करवा दिया। बताया गया कि बंगला भट्ठा ईंट बनानेवाले लोग अवैध उत्खनन स्थल से कोयला निकाल कर ईंट पकाने का कार्य करते हैं। वहीं आसपास के लोग खाना बनाने के लिए भी उक्त स्थल से अवैध उत्खनन कर कोयला ले जाते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story