
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.
बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में चाचा-भतीजी की बाइक हादसे में मौत हो गई. एग्जाम देकर लौटी भतीजी को चाचा बाइक पर बिठाकर गांव छोड़ने जा रहा था. तभी सामने से आ रही बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.
हादसे में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई और भतीजी ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक आग का गोला बन गई थी. पुलिस ने शवों को पोस्ट मार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया है. बस जब्त कर ली गई है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है. हादसा बुधवार देर शाम को हुआ था.
दरसअल, जोधपुर जिले के शेरगढ़ सांईतरा निवासी 30 वर्षीय विशन सिंह की भतीजी विनोद कंवर बालोतरा में बीए का एग्जाम देने के लिए आई थी. पचपदरा रिफाइनरी में काम करने वाला विशन भतीजी को एग्जाम सेंटर छोड़कर काम पर चला गया.
एग्जाम खत्म होने के बाद भतीजी विनोद तंवर को बाइक पर बिठा कर गांव छोड़ने जा रहे था. दोनों बाइक से पचपदरा मेगा हाइवे पर स्थित नेवाई बस स्टैंड के पास पहुंचे ही थे कि सभी सामने से आ रही निजी बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस की टक्कर से बाइक में आग लग गई, चाचा-भतीजी जमीन पर आ गिरे. हादसे में चाचा विशन की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर मौजूद लोग भतीजी विनोद तंवर को गंभीर हालत में नाहटा अस्पताल लेकर पहुंचे. बाद में इलाज के दौरान भतीजी ने भी दम तोड़ दिया.
हादसे के बाद बस चालक बस भगाकर पचपदरा पुलिस थाने ले गया और बस को थाना परिसर में छोड़ कर मौके से भाग निकला. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बस जब्त कर ली है. हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक निजी बस ने बाइक सवार चाचा भतीजी को टक्कर मारी. हादसे में दोनो की मौत हो गई है. पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है. मृतकों को परिजनों को सूचना दे दी हई है. बस भी जब्त कर ली है. परिजनो की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करेगी. बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





