भारत

2 लोगों की मौत 3 गंभीर, काल बना सीवेज टैंक की सफाई करना

jantaserishta.com
20 May 2025 10:00 AM IST
2 लोगों की मौत 3 गंभीर, काल बना सीवेज टैंक की सफाई करना
x
हड़कंप मचा.
तिरुप्पुर: तमिलनाडु के तिरुप्पुर में सीवेज टैंक साफ करने की कोशिश के दौरान दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. जबकि 3 की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, इस घटना से सीवेज का काम करने वाले अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है.
जानकारी के मुताबिक तिरुप्पुर - कराईपुदुर में रंगाई फैक्ट्री की सफाई के लिए सीवेज टैंक में 5 लोग उतरे थे. इस दौरान सीवेज टैंक की सफाई करते समय 2 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. जबकि तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एक अधिकारी ने बताया कि परिधान क्षेत्र में काम करने वाले पांच लोग फैक्ट्री के सीवेज टैंक में घुसे थे. हालांकि कुछ ही सेकंड में दम घुटने के कारण वे बेहोश हो गए और उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां सरवणन और वेणुगोपाल की मौत हो गई, जबकि तीन का गंभीर उपचार चल रहा है.
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो फैक्ट्री में समय-समय पर सीवेज टैंक की सफाई की जाती है. इससे पहले भी कई बार मजदूर सीवेज टैंक की सफाई करने आ चुके थे. सोमवार को भी दो मजूदर टैंक की सफाई करने आए थे. इस दौरान टैंक में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई. जबकि 3 का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story