भारत

काल के गाल में समा गए 2 लोग, मचा कोहराम

jantaserishta.com
25 May 2022 5:22 PM IST
काल के गाल में समा गए 2 लोग, मचा कोहराम
x

गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर एक गाड़ी पलट गई, जिससे गाड़ी में आग लग गई. इस आग में जलकर दो लोगों की मौत हो गई.

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर ये हादसा हुआ है. इसमें दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है. इनमें एक महिला और एक युवक शामिल हैं. यह हादसा मेरठ से आते समय हुआ है. इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं. इस घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. इन तस्वीरों को देखकर पता चलता है कि हादसा कितना भीषण रहा होगा, जिसके बाद गाड़ी में आग लगी और दो लोग काल के गाल में समा गए.
कुछ दिनों पहले ही मसूरी क्षेत्र में ही एक हादसा हुआ था, जिसमें हरिद्वार से गाजियाबाद आते समय कार की भिड़ंत ट्रक से हो गई थी. कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई थी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं. सर्दियों में जैसे-जैसे कोहरा बढ़ता है वैसे-वैसे अकसर ऐसी खबरें आती हैं कि 20-30 गाड़ियां आपस में टकरा गईं. हालांकि इन हादसों में बहुत कम जान-माल की हानि होती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story