
x
ऋषिकेश: ऋषिकेश में भारी बारिश का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। तहसील क्षेत्र में दीवार गिरने से दो साधु मलबे में दब गए। दीवार गिरने की सूचना तुरंत एसडीआरएफ को दी गई। ये घटना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में चौरासी कुटिया इलाके की है।
एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया जिसमें एक साधु का रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं एक अन्य साधु की इस हादसे में मौत हो गई है। घटनास्थल से निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि दो व्यक्ति दबे थे, जिनमे से एक घायल को रेस्क्यू कर दिया गया है। एसडीआरएफ द्वारा गहन सर्चिंग के दौरान लापता व्यक्ति के शव को बरामद कर लिया गया है। पिछले कई दिनों से इलाके में भारी बारिश हो रही है। इसे ही दीवार गिरने का कारण बताया जा रहा है। मृतक का नाम गजानन है जिनकी आयु 84 वर्ष के आसपास थी। वो राजस्थान के रहने वाले थे।
Tagsऋषिकेशचौरासी कुटियाऋषिकेश न्यूज़दीवार गिरीमौतRishikeshChaurasi KutiyaRishikesh Newswall collapsedeath
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





