भारत
BIG BREAKING: 2 लोगों की पीट-पीटकर हत्या, रेप की कोशिश का लगा आरोप
jantaserishta.com
5 May 2024 3:16 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
शिलांग: मेघालय के पूर्वी पश्चिमी खासी हिल्स जिले में 2 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों पर 18 वर्षीय एक किशोरी से बलात्कार का प्रयास करने के आरोप था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर को जिला मुख्यालय मैरांग के नोंगथ्लिव गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, युवती ने आरोप लगाया कि जब वह घर में मौजूद थी तो दोनों ने उस पर चाकू से हमला किया और उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी वहां आ गए और उन्होंने दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया।
इसके बाद भीड़ उन्हें पास के सामुदायिक हॉल में ले गई और वहां दोनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं सके। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हॉल से भीड़ के चले जाने के बाद ही दोनों को बाहर लाया गया। उन्होंने बताया कि दोनों में से एक की मौत तिरोट सिंग मेमोरियल सिविल अस्पताल में हुई, जबकि दूसरे ने शिलांग सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक राज्य के अन्य हिस्सों के रहने वाले थे। वे नोंगथ्लिव में मजदूर के रूप में काम करते थे। वहीं, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग थाना के कलाई गांव में नाबालिग के रेप का केस सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी 6 महीने से शादी का झांसा देकर पीड़िता का शोषण कर रहा था। इस मामले में युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता ने शुक्रवार को थाना आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी सुरेंद्र लोधी से इंस्टाग्राम में परिचय हुआ था और फिर मोबाइल से बातचीत होने लगा। आरोपी सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के यहां काम करता था जिसने अपने प्रेम जाल में फंसाकर दिसंबर 2023 से 2 मई 2024 तक लगातार शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा।
Tagsमेघालयमेघालय न्यूज़मेघालय पुलिसहत्याबलात्कार कोशिशMeghalayaMeghalaya NewsMeghalaya PoliceMurderRape Attempt
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





