भारत

2 लोग गिरफ्तार, दो दुकानों से ये क्या मिल गया!

jantaserishta.com
29 April 2025 8:06 AM IST
2 लोग गिरफ्तार, दो दुकानों से ये क्या मिल गया!
x
शिकायत हुई थी.
हरिद्वार: उत्तराखंड वन विभाग ने हरिद्वार जिले के रुड़की में दो मांस की दुकानों से 34 संरक्षित 'रोज-रिंग्ड' और 'एलेक्जेंडरिन' तोते बचाए हैं. साथ ही इन पक्षियों की संरक्षित प्रजातियों का अवैध व्यापार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को देहरादून में कहा कि यह कार्रवाई हरिद्वार प्रभागीय वन अधिकारी वैभव सिंह के आदेश पर रुड़की के पुरानी तहसील क्षेत्र में कुछ दुकानों पर छापेमारी के बाद की गई. इस पूरे मामले को लेकर हाल ही में पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा), इंडिया द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी.
अधिकारियों के अनुसार शोएब और शारिक के पास संरक्षित तोते पाए गए. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों आरोपियों ने संरक्षित तोतों को अपनी मांस की दुकानों में अवैध रूप से पिंजरों में रखा हुआ था.
अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. क्योंकि 'रोज-रिंग्ड' और 'एलेक्जेंड्रिन' तोते वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची II के तहत संरक्षित पशु हैं और उन्हें खरीदना, बेचना या रखना अपराध है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story