भारत

कोटा-पटना एक्सप्रेस में फूड पॉइजनिंग से 2 यात्रियों की मौत

jantaserishta.com
21 Aug 2023 12:26 AM IST
कोटा-पटना एक्सप्रेस में फूड पॉइजनिंग से 2 यात्रियों की मौत
x
15 की हालत खराब.
आगरा: उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में रविवार को कोटा-पटना एक्सप्रेस में फूड पॉइजनिंग से 2 यात्रियों की मौत हो हई. जबकि करीब 15 की हालत खराब है. छत्तीसगढ़ के 90 श्रद्धालु पहले वाराणसी आए. जहां फिर ट्रेन से मथुरा जा रहे थे. इसी बीच खाना खाने के बाद इन्हें उल्टियां होने लगी. जिससे सभी की तबीयत बिगड़ गई. हालत गंभीर होने से दो यात्रियों की मौत हो गई. सभी को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज जारी है.
दरअसल, वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद 90 श्रद्धालुओं का दल मथुरा आराध्य के दर्शन को जा रहा था. ये सभी लोग एसी कोच में सवार थे. यह सभी लोग मूल रूप से रायपुर के रहने वाले हैं. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक के बाद एक लगभग 15 लोगों की तबीयत खराब हो गई और उल्टी व दस्त होने लगी.
बताया जा रहा है कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उन्हें ट्रेन से उतार लिया गया. यहां दो यात्रियों की मौत हो गई. उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया. दो की हालत नाजुक होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story