x
तेहरान: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने शुक्रवार को बताया कि 'अनधिकृत' रास्ते से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहे दो तेल टैंकर, नौसैनिक बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गए।
नौसेना ने कहा कि इन दोनों जहाजों ने अपने नेविगेशन और पहचान प्रणालियों को बंद कर दिया था। वे अमेरिकी सेना के समर्थन से एक अनधिकृत रास्ते से इस जलडमरूमध्य से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन नौसैनिक बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद उन्हें रोक दिया गया।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, नौसेना ने जोर देकर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है। जब तक अमेरिका ईरान की सात शर्तों को पूरा नहीं करता, तब तक इस जलमार्ग की मौजूदा स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा।
Next Story





