
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बाइक चोर गैंग के दो चोरों को गिरफ्तार किया है। यह लोग एनसीआर में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से एक चोरी की बाइक और अवैध हथियार बरामद किया है।
थाना बीटा-2 पुलिस ने चेकिंग के दौरान शिवम उर्फ कुलदीप और अर्जुन को नवादा टी पॉइंट पर बंद पडे मैरिज हॉल के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की अपाचे बाइक जब्त की गई। जबकि, शिवम उर्फ कुलदीप से एक अवैध तमंचा, 1 जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान दिल्ली-एनसीआर और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से लगभग आधा दर्जन बाइक चुराने की बात मानी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






