
झुंझुनूं। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जिले में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। बुधवार को जिले में 2 नामांकन दाखिल हुए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने बताया कि मंडावा विधानसभा क्षेत्र से एडवोकेट रोहित प्रजापति ने अभिनव राजस्थान पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर और नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से शिवनाथ सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। गौरतलब है कि जिले में अब तक 4 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। मंगलवार को झुंझुनूं और खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र से 1-1 नामांकन दाखिल हुआ था।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






