भारत में मिले कोरोना के 2 नए स्ट्रेन, केंद्र सरकार की है नजर, कही ये बात

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से चिंता को बढ़ा दिया है. इसके साथ ही देश के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस (Covid 19) के नए स्ट्रेन भी मिल रहे हैं. मंगलवार को केंद्र सरकार ने जानकारी दी है कि तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और तेलंगाना में कोरोना वायरस के 2 नए स्ट्रेन (Coronavirus Strain) पाए गए हैं. लेकिन सरकार का कहना है कि अभी तक ऐसे ठोस सबूत नहीं मिले हैं कि इन दो नए स्ट्रेन के कारण ही महाराष्ट्र और केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. इससे पहले देश में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीकी और ब्रजीलियाई कोरोना स्ट्रेन की पुष्टि हो चुकी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





