2 पड़ोसी भिड़े, कबूतर के चलते चले गई एक की जान, जाने पूरा मामला

पड़ोसी का कबूतर नहीं लौटाने की कीमत पंजाब के एक शख्स को अपनी जान से चुकानी पड़ी. पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक संगरूर के भूमसी में रहने वाला किसान रनबीर सिंह कबूतर पालने का शौकीन था. 40 साल के रनबीर ने पड़ोसी गुरप्रीत सिंह का कबूतर लौटाने से इनकार कर दिया. इससे दोनों के बीच झगड़ा हुआ. आरोप है कि 16 दिन के भीतर दो बार रनबीर की बेरहमी से पिटाई की गई, धारदार हथियारों से भी वार किए गए. 29 जनवरी को दूसरी बार पिटाई के बाद रनबीर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. रनबीर सिंह की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





