भारत

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

jantaserishta.com
28 April 2022 8:05 AM IST
2 more accused arrested in Jahangirpuri violence case
x



नई दिल्ली: जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनका नाम जफर और बाबुद्दीन है. आरोप है कि ये दोनों ने हनुमान जयंती पर निकले जुलूस पर कांच की बोतलों से हमला किया था. इतना ही नहीं ये दोनों तलवार भी लहरा रहे थे.

दोनों आरोपी रिश्ते में भाई हैं. दोनों पर भीड़ में शामिल होकर हिंसा करने का आरोप है. इन दोनों का हिंसा में अहम रोल बताया जा रहा है. ये दोनों हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार को जानते हैं.
पुलिस इस मामले में अब तक 28 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इनमें से 3 नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है. वहीं, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के पास अंसार समेत 9 आरोपी हैं. इनसे लगातार पूछताछ जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story