
x
शव बरामद.
अगरतला (आईएएनएस)| त्रिपुरा के धलाई जिले में सरमा नदी में शनिवार को डूबी दो नाबालिग लड़कियों के शव रविवार को बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। दोनों मृत बहनों की पहचान शांतिमाला चकमा (15) और सिमा चकमा (7) के रूप में हुई है।
एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के गोताखोरों ने अग्निशमन और आपातकालीन सेवा के कर्मियों के साथ कई घंटों की मशक्कत के बाद रविवार को गंडाचेर्रा में शवों को बरामद किया।
नटुन बृषकेतु पारा गांव की रहने वाली दोनों आदिवासी लड़कियां कथित तौर पर खरपतवार इकट्ठा करने के दौरान डूब गईं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।
Tagsत्रिपुरात्रिपुरा न्यूज़त्रिपुरा पुलिसलड़कियां नदी में डूबींडूबींtripuratripura newstripura policegirls drowned in riverdrowned
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





