
x
सदमे में परिजन.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 5 और 9 साल की उम्र के दो लड़कों की उस समय करंट लगने से मौत हो गई, जब उन्होंने गलती से पंखे की खुली तार को छू लिया।
मुंडाली थाना अंतर्गत अजराड़ा गांव में घटना के समय दोनों सगे भाई एक कमरे में अकेले थे। उनकी चीख सुनकर बगल के कमरे में मौजूद माता-पिता दौड़कर पहुंचे। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मुंडाली थाना प्रभारी वीरपाल सिंह ने कहा, कंरट लगने से 5 वर्षीय मोईन और 9 वर्षीय शियान की मौके पर ही मौत हो गई। आगे जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





