भारत

2 मेडिकल स्टूडेंट्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए किया कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
15 Dec 2021 9:44 AM IST
2 मेडिकल स्टूडेंट्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए किया कुछ ऐसा...
x
दुकान मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की, जिसके बाद दोनों आरोपी स्टूडेंट्स को ​पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुणे: गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए ज्वेलर्स की दुकान से दो मेडिकल स्टूडेंट्स ने चोरी की. दुकान मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की, जिसके बाद दोनों आरोपी स्टूडेंट्स को ​पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, पुणे शहर के हडपसर और कोथरुड के ज्वेलर्स की दुकान में सोने की अंगूठियों की चोरी हो गई थी. दुकान मालिक ने जब अंगूठियों की गिनती की तो उसमें कम थीं. इसके बाद सीसीटीवी में देखने पर मामला समझ में आया. तब उन्होंने पुलिस से शिकायत की.
सहायक पुलिस आयुक्त बजरंग देसाई के अनुसार, हडपसर के एक ज्वेलर्स की दुकान में 8 दिसंबर की दोपहर चोरी करने वाले 23 वर्षीय अनिकेत हणमंत रोकड़े लातूर निवासी और वाशिम में रहने वाले संजय जगताप बीएससी नर्सिंग के तीसरे वर्ष के स्टूडेंट हैं. दोनों नशे के आदी हैं और अपनी दोस्त को गिफ्ट देने के लिए पैसे नहीं होने के कारण दोनों ने चोरी की.
सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि दोनों ने हडपसर और कोथरुड के ज्वेलर्स में चोरी करने का सोचा. दोनों में से एक व्यक्ति ज्वेलर्स में गया और दूसरा बाहर बाइक पर रहा. दूसरा छात्र अंगूठी खरीदने का कहकर ट्रे में रखी अंगूठियां हाथ में लेकर देखता और नज़र बचाकर वहां से भाग खड़ा हुआ. दोनों जगह इसी तरह चोरी कर दोनों ने 4 अंगूठियां, जिनका वजन 36 ग्राम से ज़्यादा है, चुरा लीं. ज्वेलर्स की दुकान में लगे कैमरों में इनकी हाथ सफाई पकड़ी गई. CCTV के आधार पर दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story