भारत

एक साथ उठीं 2 अर्थियां: एक ही चिता पर हुआ पति-पत्नी का अंतिम संस्कार, रो पड़े लोग

jantaserishta.com
17 Oct 2022 11:16 AM IST
एक साथ उठीं 2 अर्थियां: एक ही चिता पर हुआ पति-पत्नी का अंतिम संस्कार, रो पड़े लोग
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

पति-पत्नी का अटूट प्रेम देखने को मिला.
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में पति-पत्नी का अटूट प्रेम देखने को मिला. यहां पति की मौत के वियोग में पत्नी ने भी अपने प्राण त्याग दिए. जिसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया. वहीं, इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
जानकारी के मुताबिक, जसवंतनगर के ग्राम खेड़ा धौलपुर के रहने वाले 70 वर्षीय किसान रघुवर दयाल प्रजापति की शनिवार को हार्टअटैक से मौत हो गई थी. परिवार रघुवर दयाल के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे. तभी पति की मौत से 65 वर्षीय पत्नी विमला देवी को इतना धक्का लगा कि पिंडदान के तुरंत बाद ही उन्होंने भी प्राण त्याग दिए. इसके बाद पति-पत्नी दोनों की चिताएं घर से एक साथ उठीं. दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया.
रघुवर दयाल प्रजापति के बेटे प्रमोद और विनोद प्रजापति ने बताया कि मां और पिता में कभी भी मनमुटाव नहीं हुआ. वे एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे. अधिकतर वे दोनों साथ ही रहना पसंद करते थे. उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनके सिर से मां-बाप का साया इस तरह उठ जाएगा. बेटे ने कहा कि उनकी मां ने पिता को दिया वचन निभाया. शादी के समय एक साथ-जीने मरने की कसमें खाईं और निभाई भीं.
वहीं, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने बताया कि पति-पत्नी दोनों का स्वभाव निहायत ही मधुर था. गांव के हर व्यक्ति से वे बड़े प्रेम से व्यवहार करते थे. दोनों के अटूट प्रेम की हर कोई मिसाल देता था. उनकी मौत से हम सभी दुखी हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story