भारत

आग की चपेट में 2 लग्जरी कारें, उसके बाद...

jantaserishta.com
24 July 2022 12:32 PM IST
आग की चपेट में 2 लग्जरी कारें, उसके बाद...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कार जलने का वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

सोनीपत: हरियाणा में सोनीपत जिले स्थित मेहंदीपुर गांव में 2 लग्जरी कारें जलकर राख हो गईं. इनमें एक मर्सिडीज कार बताई जा रही है और दूसरी टाटा हैरियर. इन कारों की कीमत 86 लाख रुपए बताई गई है. कार जलने का वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

पुलिस को के रहने वाले सुरेंद्र ने बताया कि 16 जुलाई को वह अपने प्लॉट में सूरत निवासी अजीत की मर्सिडीज और अपनी पत्नी सुनीता की टाटा हैरियर कार को खड़ी करके किसी काम से लखनऊ गया था.
19 जुलाई को जब वह घर वापस आया, तब भी गाड़ियां सही सलामत थीं. लेकिन 20 जुलाई की रात 1 बजे पड़ोसी राजबीर ने उन्हें आवाज लगाई कि उनकी गाड़ियों में आग लगी हुई है. जब वह मौके पर पहुंचा तो दोनों गाड़ियां जल रही थीं.
उन्होंने आग लगने की सूचना डायल 112 और दमकल विभाग को दी. दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया. फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.
मुरथल थाने के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने सुरेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. जल्द ही आगजनी की वारदात से पर्दा उठ जाएगा. आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story