भारत
ये क्या...! आपस में भिड़े 2 तेंदुए, फिर जो हुआ...फैली दहशत
jantaserishta.com
11 Feb 2023 9:18 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
नैनीताल: उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल में मनोरा रेंज के नैना गांव में दो तेदुओं की लड़ाई में एक तेंदुए की जान चली गई. मरने वाले तेंदुए की उम्र केवल ढाई साल थी. वन विभाग की टीम ने पेड़ पर लटकते तेंदुए के शव को अपने कब्जे में लिया. डॉक्टरों ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया और फिर वन विभाग ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया.
दरसअल, नैनीताल के नैनागांव के पास जंगल में दो तेंदुओं की लड़ाई हो गई. इस दौरान तेंदुओं की दहाड़ से ग्रामीण दहशत में आ गए. ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दे दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने तेंदुए की खोजबीन शुरू की थी. कुछ देर की खोजबीन के बाद एक तेंदुए का शव पेड़ पर लटका मिला.
वन विभाग के अधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए का शव मिला है. शव का पोस्टमार्टम रानीबाग रेस्क्यू सेंटर में कराया गया है. प्रथम दृष्टिया आपसी संघर्ष के चलते तेंदुए की मौत हुई है. तेंदुए की उम्र लगभग ढाई वर्ष आंकी गई है. दूसरे तेंदुए की खोजबीन में वन विभाग की टीम जुटी है, जिसके लिए आस पास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है.
वन विभाग ने आसपास के क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों से भी खुद की सुरक्षा के लिए जंगलों में ना जाने की चेतावनी दी है, क्योंकि पिछले लंबे समय से नैनीताल के आसपास के क्षेत्रों मे तेंदुए के आतंक से स्थानीय खौफ के साए में जीने को मजबूर है. वहीं वन विभाग ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की और डॉक्टरों की निगरानी में पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के शव को जलाया गया.
Tagsनैनीतालनैनीताल न्यूज़मनोरा रेंजनैना गांवतेंदुआNainitalNainital NewsManora RangeNaina VillageLeopard
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





