भारत

5 साल में 2 लाख वोटर बढ़े, सबसे ज्यादा लूणकरणसर में आये

Shantanu Roy
10 Sep 2023 11:29 AM GMT
5 साल में 2 लाख वोटर बढ़े, सबसे ज्यादा लूणकरणसर में आये
x
बीकानेर। बीकानेर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में पिछले पांच वर्षों में दो लाख मतदाता बढ़े हैं। वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सात विधानसभा क्षेत्रों में 15 लाख 61 हजार 294 पुरुष व महिला मतदाता थे। यह संख्या बढ़कर अब 17 लाख 60 हजार 652 हो गई है। मतदाताओं की यह बढ़ी संख्या 21 अगस्त 2023 तक है। अभी मतदाताओं की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिला निर्वाचन विभाग की जानकारी अनुसार जिले के लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 2,57,505 हो गई है। वर्ष 2018 में यहां मतदाताओं की संख्या 2,24,215 थी। पांच साल में लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र में 33290 पुरुष व महिला मतदाता बढ़े हैं। वहीं बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2018 में मतदाताओं की संख्या 2,22,255 थी, जो अब बढ़कर 2,44,295 हो गई है। पांच साल में इस विधानसभा क्षेत्र में 22040 पुरुष व महिला मतदाता बढ़े हैं। जिले की सात विधानसभा सीटों में गत पांच साल में बढ़े मतदाताओं की यह सबसे कम संख्या है।
जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में नोखा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता हैं। जिला निर्वाचन विभाग की जानकारी अनुसार नोखा विधानसभा क्षेत्र में 2,77,887 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 148546 और महिला मतदाता 129341 है। मतदाताओं की संख्या में श्रीडूंगरगढ़ दूसरे स्थान पर है। यहां कुल मतदाता 2,62,046 है। इनमें पुरुष मतदाता139227 व महिला मतदाता 122819 है। खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 2,33,167 मतदाता है।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story