जयपुर में आज जुटेंगे 2 लाख कांग्रेसी! महारैली में महंगाई के खिलाफ राहुल, प्रियंका आज भरेंगी हुंकार, राहुल की फिर ताजपोशी की तैयारी?

जयपुर: देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस आज जयपुर में रैली करेगी। इस रैली को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी संबोधित करेंगे। कांग्रेस के मुताबिक यह रैली महंगाई के खिलाफ है। लेकिन राजस्थान में जो तैयारियां हैं, उससे इसे राहुल गांधी के फिर से अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। राजस्थान में लगे पोस्टर-बैनर और अखबारों में राहुल गांधी की तस्वीरों को खास तवज्जो दी गई है। वहीं इस रैली में देश भर से पार्टी कार्यकर्ता और अन्य प्रमुख नेता भाग लेंगे। कांग्रेस महासचिव एवं राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने कल कहाकि यह एक राष्ट्रीय रैली है, जिसमें अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल होंगे। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस रैली में आएंगी या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





