
x
मचा हड़कंप.
कोलकाता (आईएएनएस)| कोलकाता के तिलजला इलाके में शनिवार को एक दुखद घटना में एक तेल टैंकर में गिर जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि संभवत: तेल के स्तर को मापने के लिए दोनों मजदूर तेल टैंकर पर चढ़ गए, लेकिन इस दौरान दोनों टैंकर के अंदर गिर गए और उनकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि शुरू में दो में से एक मजदूर तेल टैंकर के अंदर गिर गया, जबकि दूसरे को बचाने की कोशिश में दूसरे की भी मौत हो गई।
मृतक श्रमिकों की पहचान लोगन नाथन और कार्तिक हालदार के रूप में हुई है। हालदार दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर के रहने वाले थे, जबकि नाथन कर्नाटक के रहने वाले थे। दोनों संविदा (ठेके पर काम करने वाले) कर्मचारी थे।
पुलिस ने टैंकर के अंदर से दोनों शव बरामद किए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





