भारत

निर्माणाधीन इमारत में करंट लगने से 2 मजदूरों की मौत, जोरदार धमाका हुआ

jantaserishta.com
14 March 2023 1:29 PM IST
निर्माणाधीन इमारत में करंट लगने से 2 मजदूरों की मौत, जोरदार धमाका हुआ
x
मचा हड़कंप.
शामली (यूपी) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के शामली में एक निमार्णाधीन इमारत में लोहे के खंभे के हाईटेंशन केबल के संपर्क में आने से दो मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बलवा गांव में सोमवार को हुई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, खंभा जब हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आया तो जोरदार धमाका हुआ। दोनों मजदूर - 42 साल के मोहम्मद इकबाल और 26 साल के नदीम अहमद बेहोश हो गए और ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसएचओ नेम चंद ने कहा, प्रारंभिक जांच के आधार पर दुर्घटना लापरवाही के कारण हुई है। हमने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story