भारत
2 की मौत...5 से ज्यादा घायल, हुआ ऐसा हादसा मची चीख पुकार
jantaserishta.com
3 Jan 2023 1:05 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
8 लोग बोलेरो में सवार होकर किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे.
बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर में कार हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई. जबकि, एक बच्चे समेत 6 लोग घायल हो गए. घटना गोल स्टेशन गांव की है. जानकारी के मुताबिक, एक ही परिवार के 8 लोग बोलेरो में सवार होकर किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे. तभी रास्ते में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई.
पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात 10 बजे की है. परिवार के 8 लोग बोलेरो कार में सवार होकर खरंटियां गांव जा रहे थे. इस दौरान पचपदरा के गोल स्टेशन गांव के पास बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. आसपास के लोगों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालकर बालोतरा के नाहटा अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जियो पत्नी तेजाराम और लीला पत्नी सवाईराम को मृत घोषित कर दिया.
वहीं, 5 वर्षीय बच्चे समेत दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है. बाकी अन्य चार घायलों का इलाज नाहटा अस्पताल में ही चल रहा है.
पचपदरा पुलिस के हेड कांस्टेबल कानाराम के मुताबिक, बोलरो पलटने से एक ही परिवार के 8 लोग घायल हो गए. हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है. वहीं, 5 अन्य घायल हुए हैं. मृतक महिलाओं के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं. परिजनों की रिपोर्ट पर आगामी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





