भारत
2 की मौत: ट्रेन से कटकर दी जान, महिला ने क्यों उठाया ये कदम? फैली सनसनी
jantaserishta.com
4 Feb 2023 10:14 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के स्योहारा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपनी चार वर्षीय बच्ची के साथ मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना मेवा नवादा रेलवे स्टेशन की है.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 30 साल की सबा इकबाल नामक महिला अपनी 4 वर्षीय बेटी आरिफा के साथ सामने से आ रही मालगाड़ी के आगे कूद गई. ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई.
स्योहारा के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजीव चौधरी ने बताया कि घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है. सबा ने दो साल पहले पति से तलाक के बाद दूसरा निकाह किया था और आरिफा उसके पहले पति की संतान थी. फिलहाल मामला दर्ज करके जांच की जा रही है. सबा और आरिफा के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. वहीं, मृतका के घर वालों से पूछताछ जारी है.
Tagsबिजनौरबिजनौर न्यूज़बिजनौर पुलिसचलती ट्रेन के आगे कूदी महिलाट्रेनआत्महत्याBijnorBijnor NewsBijnor Policewoman jumped in front of moving traintrainsuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





