
x
टोरंटो स्ट्रीट फेस्टिवल में अंधाधुंध फायरिंग
कनाडा के टोरंटो में आयोजित 'सल्सा ऑन सेंट क्लेयर' स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान शनिवार रात हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और ४ अन्य घायल हो गए. टोरंटो पुलिस ने इसे 'एक्टिव शूटर' की घटना बताते हुए लोगों को इलाके से दूर रहने की हिदायत दी है.
यह घटना शनिवार रात करीब 8:12 बजे मिडटाउन टोरंटो के सेंट क्लेयर एवेन्यू वेस्ट और अर्लिंग्टन एवेन्यू के पास हुई। फेस्टिवल में मौजूद भीड़ के बीच एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं,घटनास्थल पर ही दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और चार लोगों का इलाज चल रहा है। टोरंटो पुलिस ने इसे 'एक्टिव शूटर' घटना घोषित किया है। संदिग्ध हमलावर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है।
Next Story





