भारत

2 की मौत: होटल वृंदावन गार्डन में आग के बाद हड़कंप, देखें वीडियो

jantaserishta.com
3 Nov 2022 8:40 AM IST
2 की मौत: होटल वृंदावन गार्डन में आग के बाद हड़कंप, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया.
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार की सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया. मथुरा के वृंदावन कोतवाली इलाके के वृंदावन गार्डन होटल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में 2 कर्मचारियों की जलकर मौत हो गयी है. वहीं दो कर्मचारी गम्भीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आग होटल की ऊपरी मंजिल पर लगी, जिसमें 2 कर्मचारी फंस गए थे. घटना की जानकारी पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई. वृंदावन में रामकृष्ण मिशन अस्पताल के निकट वृंदावन गार्डन होटल में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही क्षणों में विकराल रूप धारण कर लिया.
होटल में भगदड़ मच गई. आग में दो कर्मचारी फंस गए. बताया जाता है कि इस अग्निकांड में 2 कर्मचारियों की मौत हो गई है. वहीं गंभीर रूप से 2 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग किन कारणों से लगी? यह ज्ञात नहीं हो सका है. हालांकि इतना जरूर पता चला है कि होटल में आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं थे.
फायर बिग्रेड के अधिकारियों का कहना है कि आग की सूचना मिलते ही हाइब्रिड दमकल मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story