भारत

2 की मौत और कई घायल, तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस आग की चपेट में आई

jantaserishta.com
13 May 2022 5:18 PM IST
2 की मौत और कई घायल, तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस आग की चपेट में आई
x

कटरा: जम्मू कश्मीर के कटरा में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने की घटना सामने आई है. आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, कटरा से जम्मू जा रही एक स्थानीय बस नंबर जेके 14- 1831 में कटरा से करीब 1.5 किलोमीटर दूर खरमल के पास आग लग गई.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में इंजन एरिया से आग लगी, आग ने जल्द ही पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और 22 घायलों को इलाज के लिए कटरा भेजा गया है. जिनमें से 3 को विशेष उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story