भारत

विषाक्त भोजन खाने से 2 की मौत, 26 पीड़ित

jantaserishta.com
5 Oct 2022 2:27 PM IST
विषाक्त भोजन खाने से 2 की मौत, 26 पीड़ित
x
चिकित्सकों के मुताबिक, प्रथम दृष्ट्या मामला विषाक्त भोजन का ही प्रतीत हो रहा है।
अरवल (आईएएनएस)| बिहार के अरवल जिला के करपी थाना क्षेत्र में कथित रूप से विषाक्त भोजन खाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग पीड़ित हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रोहाई गांव में कुछ लोग महानवमी का मेला घूमने आए थे, इसी दौरान कुछ लोगों ने ठेला दुकान से मिठाई और ब्रेड खरीदकर खा लिया। जब ये लोग घर पहुंचे तो इनकी तबीयत बिगड़ने लगी। लोगों ने पेट दर्द और उलटी की शिकायत की।
आनन फानन में ग्रामीणों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पवन कुमार (8) की मौत हो गई। इटावा गांव निवासी पवन के पिता लालबाबू बिंद की पहले ही मौत हो गई थी।
सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रमन ने बुधवार को बताया कि पवन के सीने में दर्द था। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 26 लोगों को भर्ती कराया गया था, जिनमे से 25 की स्थिति में सुधार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है, जो खतरे से बाहर है।
चिकित्सकों के मुताबिक, प्रथम दृष्ट्या मामला विषाक्त भोजन का ही प्रतीत हो रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story