भारत

ईमानदारी की मिसाल: गलती से कचरे में फेंका गया 2 किलो चांदी का लोटा, 24 घंटे की मेहनत के बाद बरामद

jantaserishta.com
22 July 2026 8:14 AM IST
ईमानदारी की मिसाल: गलती से कचरे में फेंका गया 2 किलो चांदी का लोटा, 24 घंटे की मेहनत के बाद बरामद
x
जानें स्टोरी.
इंदौर: इंदौर में सफाई मित्रों की ईमानदारी और समर्पण की मिसाल सामने आई है. एक महिला से गलती से करीब दो किलो वजनी चांदी का लोटा कचरे की गाड़ी में चला गया. मामला सामने आने के बाद नगर निगम के सफाई मित्रों ने हार नहीं मानी और ट्रेंचिंग ग्राउंड में घंटों तक कचरे की छंटाई कर आखिरकार कीमती लोटा खोज निकाला. इसके बाद लोटा उसके मालिक परिवार को सुरक्षित लौटा दिया गया.
दरअसल, शहर के राजेंद्र नगर क्षेत्र की एक महिला कई महीनों के बाद अपने बच्चों के पास से बेंगलुरु से इंदौर आई थी, जहां उसके घर पर अत्यधिक कचरा होने के कारण उसने अनजाने में घर का करीब 2 किलो वजनी चांदी का लोटा कचरे के साथ फेंक दिया. कुछ समय बाद गलती का एहसास होने पर परिवार ने स्थानीय पार्षद प्रशांत बड़वे से संपर्क किया.
सूचना मिलते ही नगर निगम के सफाई अमले को अलर्ट किया गया, लेकिन तब तक कचरे से भरी गाड़ी ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंच चुकी थी. इसके बावजूद सफाई मित्रों ने लगातार 24 घंटे तक सैकड़ों टन कचरे की छंटाई की और आखिरकार लोटा ढूंढ़ निकाला.
सूचना मिलने पर परिवार ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचा, जहां उन्हें उनका कीमती सामान सुरक्षित सौंप दिया गया. अपना चांदी का लोटा वापस मिलने पर परिवार ने नगर निगम और सफाई मित्रों का आभार व्यक्त किया. इस सराहनीय कार्य में सफाई कर्मचारी विजय यादव, रवि सिंह, धीरज व्यास और अभिषेक की विशेष भूमिका रही. नगर निगम ने इन चारों कर्मचारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story