
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पुलिस का कहना है कि ये आतंकी राज्य में विस्फोट करने का प्लान कर रहे थे। इनका उद्देश्य देश में आईएस की खतरनाक गतिविधियों को बढ़ाना है।
बेंगलुरु: कर्नाटक में आतंकी संगठन ISIS से संबंध रखने वाले तीन संदिग्धों की पहचान की गई है। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी तीसरे संदिग्ध की तलाश जारी है। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने यह जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि ये आतंकी राज्य में विस्फोट करने का प्लान कर रहे थे। इनका उद्देश्य देश में आईएस की खतरनाक गतिविधियों को बढ़ाना है।
पुलिस के मुताबिक इनका नाम शारिक, माज़ी और सैयद आसीन है। उनके खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले असम में पुलिस ने आईएस से लिंक रखने वाले कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमे ंसे कुछ बांग्लादेशी थे जो कि गैरकानूनी तरीके से भारत में रह रहे थे। असम पुलिस ने मुस्लिम संगठनों से आतंकियों का भंडाफोड़ करने के लिए मदद भी मांगी है।
सूत्रों के मुताबिक इन संदिग्धों को ट्रेनिंग भी दी गई थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार संदिग्ध यासीन एक इंजीनियर है। शिवमोग्गा में हिंसा फैलाने में भी इन संदिग्धों का हाथ रहता था। पाकिस्तान के आतंकी समूहों से संबंध का भी दावा किया जा रहा है।
बता दें कि पिछले एक साल से कर्नाटक में कई मुद्दों को लेकर अस्थिरता रही है। हिजाब के मामले में पूरे राज्य में प्रदर्शन हुए और फिर देशभर में यह मुद्दा गर्म हो गया। इस समय सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। वहीं नूपुर शर्मा के बयान के बाद भी कर्नाटक में हिंसा देखने को मिली।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





