भारत
2 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, चोरी की बाइक से ही करते थे लूट
jantaserishta.com
23 Feb 2023 10:00 AM IST

x
नोएडा (आईएएनएस)| थाना फेस-1 नोएडा पुलिस ने नोएडा व दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में लूट की घटना करने वाले 2 अन्तर्राज्यीय शातिर लुटेरे 1.राजा पुत्र राजकुमार निवासी शिव मंदिर भारती पब्लिक स्कूल के पास, न्यू कोण्डली, दिल्ली 2.रितिक पुत्र दिलीप निवासी गली नं0-2, दल्लुपुरा, थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली को हुण्डई शोरूम के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 1 बाइक, लूट के 4 मोबाइल फोन व 2 अवैध तमंचे, 2 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किए हैं। अभियुक्तों द्वारा उक्त मोबाइल फोन भिन्न-भिन्न स्थानों से लूटना बताया तथा कुछ अन्य मोबाइल थाना फेस-1 क्षेत्र से छीनना बताया गया है।
पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, जो नोएडा व दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में लूट की घटनायें करते हैं। अभियुक्त लूट की घटनायें करने के लिये चोरी की मोटरसाइकिल का प्रयोग करते हैं तथा 10-15 दिन बाद उक्त मोटरसाइकिल को सस्ते दामो में बेच देते है तथा एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी करके उस पर सवार होकर लूट की घटनायें कारित करते हैं। अभियुक्त, लूट की घटनायें करते समय महिलाओं व वृद्ध व्यक्तियों को अपना शिकार बनाते है तथा सड़क पर चलते लोगो से उनका मोबाइल फोन छीनकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग जाते हैं।
Tagsथाना फेस-1 नोएडा पुलिसनोएडा पुलिसनोएडालुटेरेचोरी की बाइकचोरीPolice Station Phase-1 Noida PoliceNoida PoliceNoidaRobbersStolen BikeStolen
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





